फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो किशोरी समेत छह महिलाओं की चोटी कटी

दो किशोरी समेत छह महिलाओं की चोटी कटी

Sun, 13 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
दो किशोरी समेत छह महिलाओं की चोटी कटी
छपरौली/चांदीनगर/बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जिले में चोटी कटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात में और शनिवार को दिन के समय पांच किशोरियों सहित नौ महिलाओं की चोटी कटी। ज्यादा घटनाएं देहात क्षेत्र में हुई। इस तरह की घटना होने से महिलाएं दहशत में हैं।
विज्ञापन

बागपत क्षेत्र के निवाड़ा निवासी कल्लू की बेटी मनतशा शनिवार को दोपहर के समय घर के आंगन में बैठी हुई थी। इसी दौरान उसको एक बिल्लू आने के अहसास हुआ। तभी उसकी चोटी कट गई। इसके अलावा इसी गांव में एक ओर किशोरी की चोटी कटने का मामला सामने आया है। इसके बाद गांव में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के रठौड़ा गांव निवासी महिला चांदनी शुक्रवार की रात में चारपाई पर बैठी हुई थी। इसी दौरान वह बेहोश हो गई। परिजन उसके पास पहुंचे तो चोटी कटी हुई मिली। उन्होंने उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया। छपरौली चुंगी पर मुस्कान (14) पुत्री मीर हसन कक्षा आठ की छात्रा है। शनिवार को सुबह के समय अपने सिर पर तौलिया लपेटकर ले रही थी। जब उसकी मां ने उसे उठाया तो वह बेहोश पाई गई और सिर से चोटी कटी पड़ी थी। इसको देखकर उसे निजी अस्पताल में लाया गया। वहां उपचार के बाद उसे होश आ गया। गौना गांव निवासी उपेंद्र की बेटी अंजली (11) कक्षा छह की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब छह बजे कमरे में स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। पता चलने पर परिजन उसके पास पहुंचे। उनको उसकी चोटी कटी हुई मिला। उन्होंने किशोरी का निजी चिकित्सक से इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा अग्रवाल मंडी निवासी 15 वर्षीय किशोरी रेशमा के सिर के बाल कट गए। मीतली गांव में दिनेश की पत्नी की चोटी कट गई। दोघट कस्बा की पट्टी तिरौसिया निवासी अमित की पत्नी अनीता खाना बनाने के बाद बर्तन साफ करने के लगी। तभी उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद होश में आने पर उसने बताया उसके अचानक सिर में दर्द हो गया था। बड़ौत क्षेत्र के जौनमाना गांव के प्रवीण की पत्नी पूनम शनिवार को दिन के समय घर में स्नान कर रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। चोटी देखकर वह बेहोश हो गई। परिजन उसको बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंचे। काफी देर बाद उसको होश आया।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed