फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राहुल खट्टा के नाम से मांगी पांच लाख की रंगदारी

राहुल खट्टा के नाम से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
राहुल खट्टा के नाम से मांगी पांच लाख की रंगदारी
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

मिठाई की दुकान चलाने वाले से राहुल खट्टा के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पता चलते ही पुलिस अफसरों ने पीड़ित को पुलिस सुरक्षा मुहैय्या करा दी है।
छपरौली निवासी व्यापारी सतीश गुप्ता उर्फ पप्पू की कस्बे में ही गुप्ता स्वीट्स के नाम से दुकान है। बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे एक बच्ची दुकान पर कर्मचारियों को एक चिट्ठी देकर गई और बोला कि लाला जी को दे देना। दुकानदार ने जब चिट्ठी खोली तो इसमें पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। रविवार फिर एक बच्चा चिट्ठी देकर गया। इसमें लिखा था कि 10 जुलाई तक कस्बा में यमुना के पास स्थित शिव मंदिर में रकम पहुंचना देना, ऐसा न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। चिट्टी में अंकुर खट्टा लिखा है। उसने खुद को राहुल खट्टा गैंग का सदस्य बताया है। इससे व्यापारी काफी दहशत में है। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, रमाला सीओ अजय शर्मा का कहना है कि चिट्टी की जांच की जा रही है। व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जनपद में दो दशकों से रंगदारी मांगी जा रही है। कभी भट्टा कारोबारी से तो कभी दुकानदार है। पिछले साल अग्रवाल मंडी टटीरी के लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल उर्फ बंटी से रंगदारी मांगी गई थी। इससे पहले भी टटीरी, बड़ौत समेत कई स्थानों के व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा चुकी है। अपराधियों की दहशत में कई व्यापारी तो पलायन भी कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed