{"_id":"595a9c084f1c1b6b308b45c0","slug":"101499110408-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला से डेढ़ लाख और आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर महिला से डेढ़ लाख और आभूषण लूटे
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर कांहड-दाहा के बीच बाइक सवार युवक ने तमंचा दिखाकर डेढ़ लाख की नगदी और सोने के जेवरात लूट लिए। पीड़ित ने दोघट थाने में तहरीर दी।
दाहा निवासी महिला सुकेंद्रा पुत्री अजब सिंह ने दी तहरीर में बताया वह बड़ौत से अपने गांव दाहा आने के लिए बिजरौल स्टैंड पर खड़ी थी। तभी एक बाइक सवार युवक आया और उसका नाम लेकर कहा, गांव में चल रही हो तो बैठ लो। उसने घर के सदस्यों का भी नाम लिया। विश्वास कर युवक की बाइक पर बैठ गई। जैसे ही युवक कांहड-दाहा के बीच पहुंचा तो बाइक नहर की पटरी पर दौड़ा दी महिला ने विरोध किया तो जंगल में बाइक रोक कर तमंचा निकाल लिया और उससे डेढ़ लाख रुपये नगद , सोने के कुंडल और अंगूठी लूट ली। महिला ने वापस पुसार पहुंच पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक नहीं मिला । पीड़ित ने बताया वह अपने भाई वेदपाल को पैसे देने आई थी। भाई गांव में मकान खरीद रहा है। एसआई सोमपाल सिंह ने बताया महिला ने तहरीर दी है। युवक की तलाश कराई जा रही।