फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरूरपुर में नमाज पढ़कर लौट रहे मां-बेटे पर हमला

सरूरपुर में नमाज पढ़कर लौट रहे मां-बेटे पर हमला

Sat, 10 Jun 2017 01:44 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
सरूरपुर में नमाज पढ़कर लौट रहे मां-बेटे पर हमला
बागपत। सरूरपुर गांव में झगड़े में बीच बचाव करने पर मां-बेटे पर हमला कर दिया। युवक मस्जिद में नमाज पढ़कर अपनी मां के साथ घर लौट रहा था। वे दोनों घायल हो गए। घटना की पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

सरूरपुर निवासी आबिद ने कहा शुक्रवार को मस्जिद में नमाज पढ़कर अपनी माता भूरो बेगम के साथ घर लौट रहा था। पड़ोस में बच्चों की मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। उसकी माता बीच बचाव कराने लगी। तभी एक पक्ष ने उसकी माता और उस पर हमला कर दिया। उनकी बुरी तरह से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने उनका सीएचसी में इलाज कराया। घटना की पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के बड़ौत रोड निवासी शहजाद और उसकी पत्नी की परिवार के लोगों ने पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वे दोनों भयभीत हैं। उसने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed