{"_id":"68c464ce4cdf0c4760075656","slug":"crime-news-baghpat-news-c-26-1-smrt1048-149498-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मकान की छत गिरने से 50 हजार का सामान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मकान की छत गिरने से 50 हजार का सामान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में मजदूर ताहिर के बरसात में जर्जर हुए मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबकर करीब 50 हजार रुपये का सामान नष्ट हो गया। उस समय मकान में कोई न होने के कारण हादसा होने से बच गया।
गांव दुल्लाखेड़ी निवासी ताहिर बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर में उसकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। पिछले दिनों हुई बरसात के चलते उसके मकान के एक हिस्से की छत कमजोर हो गयी थी, जिससे उसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। इसी आशंका के चलते परिजनों ने कमरे से कुछ सामान तो पूर्व में ही निकाल लिया था, जबकि बेड व अन्य भारी सामान कमरे में ही रखा हुआ था।
शुक्रवार को ताहिर की पत्नी घर के बाहर बैठी कुछ काम कर रही थी, जबकि बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे मकान के कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में कमरे में रखा सामान दबकर नष्ट हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाकर क्षतिग्रस्त सामान बाहर निकाला। हादसे के वक्त मकान में किसी के न होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।