फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: जाति पूछकर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Fri, 12 Sep 2025 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime news
गढ़ीपुख्ता। बृहस्पतिवार दोपहर देव गार्डन के पास गढ़ी अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रहे युवक गुरमी से कुछ लोगों ने जाति पूछकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मालैंडी निवासी गुरमीत ने तहरीर में बताया कि वीरवार करीब तीन बजे वह देव गार्डन के पास गढ़ी अड्डे पर खड़ा था। तभी बधेव का युवक अपने चार–पांच अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी के हाथों में लोहे की रोड थी। उन्होंने पहले उसकी जाति पूछी और फिर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

गुरमीत ने कहा कि किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। इस दौरान आरोपियों ने पीछे से धमकी दी कि अगर वह उनके गांव गया तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शामली को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed