{"_id":"68c31be9ac26e7a5410904f1","slug":"crime-news-baghpat-news-c-26-1-sal1002-149442-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मजदूरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मजदूरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मनट मंटी में मजदूरी के पैसे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई, जिसमें दोनों पक्षों के दो घायल हो गए।
पीड़ित अर्चना ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति आशु पिछले 20 दिन से गांव के ही बिजेंद्र के यहां टंकी फिटिंग का काम कर रहा था। कुछ दिन पहले आशु निजी कारणों से काम पर नहीं जा सका, जिससे बिजेंद्र के बेटे सचिन और उनके भाई ने रास्ते में उसे रोककर मारपीट की। मारपीट में आशु घायल हो गया।
वहीं, दूसरी ओर बिजेंद्र ने भी थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि उन्होंने आशु को टंकी का काम कराने के लिए एडवांस में पैसे दे रखे थे और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। आरोप है कि आशु अपने परिवार के 8-10 सदस्यों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और हमला किया, जिसमें बिजेंद्र के बेटे सचिन को सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल का प्राथमिक उपचार सीएचसी थानाभवन में किया गया, इसके बाद उसे सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।