{"_id":"68c3206c338619b0ec0786c4","slug":"crime-news-baghpat-news-c-26-1-sal1002-149389-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पति और उसके तीन दोस्तों पर महिला से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पति और उसके तीन दोस्तों पर महिला से मारपीट का आरोप
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी महिला ने अपने पति और उसके तीन दोस्तों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता सबरीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोजमर्रा की तरह घर का कामकाज कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
सबरीन का कहना है कि शोर सुनकर उसका भाई जाकिर मौके पर पहुंचा तो पति ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।