{"_id":"68c1ca2027a740a65a002cea","slug":"crime-news-baghpat-news-c-26-1-sal1002-149350-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवाहिता ने पति सहित पांच लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवाहिता ने पति सहित पांच लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
कांधला। एलम के जवाहर नगर निवासी विवाहिता मानशी ने अपने पति सहित पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता मानशी ने बताया कि उसका विवाह 2022 में एलम निवासी मनीष के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मनीष, सास सुनीता और ससुर वेदपाल सिंह लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। इसके अलावा मानशी का आरोप है कि उसके पति आए दिन झगड़ा करते हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी शादी कराने वाला बिचौलिया अनुज राणा ने उसे धोखा दिया और उसके पति को शिक्षक बताकर विवाह करवा दिया।
एसपी एनपी सिंह को शिकायती पत्र सौंपने के बाद पुलिस ने पति मनीष, सास सुनीता, ससुर वेदपाल सिंह, बिचौलिया अनुज राणा और मोहिनी राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।