फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime..

ताबड़तोड़ हत्याएं, अपराध कंट्रोल नहीं कर पा रही पुलिस

Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime..
ताबड़तोड़ हत्याएं, अपराध कंट्रोल नहीं कर पा रही पुलिस
विज्ञापन

बागपत। जिले में एक के बाद एक हत्या की वारदात हो रही हैं। अपराध को कंट्रोल करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बासौली की वारदात ने एक बार फिर यही साबित किया है।
मई के महीने में ही जिले में दस से अधिक हत्याओं की वारदात को अंजाम दिया गया। जून का पहला दिन भी खून खराबे वाला रहा। रमाला थाने से लापता युवक की लाश बरामद हुई, उसकी हत्या कर शव को ईंट भट्ठे की मैली में दबा दिया गया था। पुलिस को कई दिन से जानकारी दी जा रही थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। छपरौली में चांदनहेड़ी के युवक को गोली मारी। जोनमाना में भी युवक पर जानलेवा हमला किया गया। शाम के समय बासौली में खून खराबा हुआ। इसके अलावा ढिकाना गांव में देर रात हत्या को अंजाम दिया गया। पिछले महीने ही खिंदौड़ा गांव में मामूली बात को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

तहरीर नहीं लेती और फैसले करवा देती है पुलिस
पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। किसी प्रकरण में पुलिस तहरीर नहीं लेती तो किसी प्रकरण में फैसले करवा देती है। एनसीआर क्षेत्र के सबसे चर्चित राहुल खट्टा के वीडियो वायरल प्रकरण में पुलिस की लापरवाही सामने आ चुकी है। पहले दो बार फैसले कराए और इसके बाद युवकों पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
वर्जन
बासौली की घटना में टीम गठित की गई है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार किए जाएंगे। अन्य दो मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
- प्रवीण कुमार, आईजी
भाजपा से जुड़े हैं शेखर के पिता पदम
बागपत। मृतक किशोर शेखर के पिता पदम भाजपा से जुड़े हुए हैं। शामली की पिछड़ा वर्ग इकाई में उनके पास पद बताया गया है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा से भी उनकी पहचान हैं।
आईजी ने ली घटना की जानकारी
आईजी प्रवीण कुमार ने बासौली गांव पहुंचकर एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से घटना की जानकारी ली। मौके का निरीक्षण भी किया।
सांसद डा. सत्यपाल सिंह का गांव है बासौली
बासौली सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का गांव है। तीन हत्याओं के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed