{"_id":"6009c33f8ebc3e3337598bdd","slug":"cremation-hall-closed-baghpat-news-mrt5216730148","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट के बरामदे में आवाजाही रोकने के लिए पालिका ने खड़ी करवा दी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट के बरामदे में आवाजाही रोकने के लिए पालिका ने खड़ी करवा दी दीवार
विज्ञापन
बागपत के श्मशान घाट स्थित बंद किया गया कक्ष दिखाते लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका अफसरों का कहना, जलभराव से बन रहा था बरामदे को खतरा
मुरादनगर के हादसे के बाद सुध लेते हुए कराई गई थी बरामदे की मरम्मत
फोटो संख्या-
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। नगरपालिका ने श्मशान घाट के बरामदे को दीवार खड़ी कर बंद करा दिया है। अब बरामदे में न लोगों की आवाजाही होगा और ना ही खतरा रहेगा। पालिका अफसरों का कहना है कि श्मशान घाट में हो रहे जलभराव से भवन को खतरा था, जिस कारण दीवार खड़ी कराई गई है।
मुरादनगर हादसे के बाद नगर पालिका ने श्मशान घाट के बरामदे की मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद अब पालिका ने बरामदे में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए दोनों ओर दीवार खड़ी करा दी है। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि एहतियात के तौर पर दीवार खड़ी कराई गई है। जलभराव के कारण बरामदे के अलावा अन्य निर्माण को खतरा था, जिस कारण दीवार कराई गई। श्मशान घाट में जल निकासी के लिए जल निगम को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।
जलभराव के बीच करना पड़ा अंतिम संस्कार
बागपत। नगर के पक्का घाट स्थित श्मशान घाट पर जलभराव हो गया है, लेकिन निकासी किसी विभाग ने नहीं कराई। अंतिम संस्कार करने पहुंचे नगर के अर्जुन पुरम के लोगों को शव का अंतिम संस्कार करने में परेशानी हुई। कालोनी वासी विजय सिंह फौजी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कॉलोनी के पीडब्लूडी से रिटायर्ड ओमप्रकाश सिंह का निधन हो गया था। कॉलोनी के लोग उनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट आए थे। श्मशान घाट के बरामदे में जलभराव हो गया है, जिससे शव का अंतिम संस्कार करने में परेशानी हुई। कॉलोनी के रमेश गोस्वामी, कपिल बंसल, कंवरपाल सिंह, राजपाल सिंह प्रजापत, अमरपाल, डॉ विनीत कुमार, बिजेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई। जलभराव के बीच ही अंतिम संस्कार करना पड़ा। बराबर में स्थित तालाब का पानी श्मशान घाट में पहुंच गया है। नगर की कॉलोनियों का पानी श्मशान घाट की बराबर में एकत्र हो जाता है और इसके बाद यह श्मशान घाट तक पहुंच गया है।