{"_id":"615899f88ebc3e59df165f73","slug":"cracker-factory-running-on-tubewell-caught-in-barsia-baghpat-news-mrt5589288197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसिया में ट्यूबवेल पर चल रही पटाखा फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसिया में ट्यूबवेल पर चल रही पटाखा फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर पुलिस ने बरसिया में छापा मारकर अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी है। मौके से पटाखों व विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद हुआ है। ट्यूबवेल पर जीजा व साला मिलकर अवैध पटाखा फैक्टरी चला रहे थे। साले को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि जीजा भाग गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि बरसिया गांव के पास जंगल मे एक नलकूप पर छापा मारा गया तो वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व पटाखे बरामद हुए। फैक्टरी संचालक हामिद पुत्र मुज्जमिल निवासी पीपल वाला मोहल्ला, टीला मोड़ फरुखनगर को पकड़ा गया, जबकि उसका जीजा रियासत पुत्र इकबाल निवासी टंकी मोहल्ला कस्बा सराय गन्नो के खेतों में घुस गया। पुलिस ने उसे काफी देर तक तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। आरोपी हामिद ने बताया कि पिछले छह महीनों से जीजा के साथ मिलकर अवैध रूप से पटाखे बना रहे थे। उसने अमीनगर सराय में कई जगह पटाखे स्टॉक किए जाने की जानकारी भी दी, जिनको बरामद किया गया। पुलिस ने पटाखा फैक्टरी से बोरे में भरी हुई विस्फोटक सामग्री व बने हुए पटाखे बरामद किए। इसके अलावा उसके जीजा रियासत के सराय स्थित मकान से काफी विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिससे पटाखे तैयार किए जाते है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 4/9ख के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी हामिद को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया, जबकि उसके जीजा की तलाश में दबिश दी जा रही है। अवैध पटाखा फैक्टरी के मामले में फरार आरोपी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक भाजपा नेता का स्वागत करता हुआ दिख रहा है।