{"_id":"61a270c70a87cc57ad4c2a4a","slug":"country-will-progress-with-the-help-of-sports-udaybhan-baghpat-news-mrt5666241115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों के सहारे निरोगी रहेंगे तो देश को आगे बढ़ा सकेंगे: उदयभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों के सहारे निरोगी रहेंगे तो देश को आगे बढ़ा सकेंगे: उदयभान
विज्ञापन
बागपत के सिखेड़ा गांव में आयोजित दंगल में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मोहित बेनीवाल,
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ग्राम सिखेड़ा में सांसद खेल स्पर्धा में बतौर अतिथि पहुंचे प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री उदयभान सिंह ने कहा कि किसी के लिए भी पहला सुख निरोगी काया है। निरोगी रहेंगे तो देश के लिए कुछ कर सकेंगे और देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए जीवन में खेल जरूरी है। व्यायाम व खेलों के सहारे ही शरीर को फिट रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेलों से सबसे ज्यादा सहयोग व सौहार्द पैदा होते हैं। खेलों के सहारे ही देश को विश्व गुरु बनाना है।
प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना : डॉ. सत्यपाल
सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि इस स्पर्धा का असली मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। प्रतिभा को मंच मिलने पर ही पहचान मिलती है। उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। अब ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को किसी के सहारे की जरूरत नहीं होगी। वह इस स्पर्धा से आगे बढ़ती दिखाई देगी।
ओलंपियन रवि व अर्जुन अवार्डी राजीव का सम्मान
ओलंपिक में रजत पदक विजेता रवि दहिया को गदा देकर सम्मानित किया। वहीं, मलकपुर निवासी ओलंपियन पहलवान व राष्ट्रीय कोच राजीव तोमर का सम्मान भी किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व सांसद सत्यपाल सिंह ने इनका सम्मान किया। खेल मंत्री ने दोनों की काफी प्रशंसा की। कहा कि ये दोनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा आगे खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
मंत्री के काफिले की गाड़ी की चपेट में आकर घायल
चांदीनगर। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला सिखेड़ा में खेल प्रतियोगिता के लिए जा रहा था। खासपुर निवासी आनंद गिरी बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। खासपुर मोड़ के समीप काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन घायल को मेरठ अस्पताल ले गए।
एक भी विधायक नहीं
जिले में भाजपा के तीन विधायक बागपत से योगेश धामा, बड़ौत से केपी मलिक, छपरौली से सहेंद्र रमाला हैं। सांसद खेल स्पर्धा व दंगल में एक भी नहीं पहुंचे। केंद्रीय व राज्य मंत्री के कार्यक्रम में आने के कारण विधायकों को पहुंचना चाहिए था।
ये रहे मौजूद
सिखेड़ा में सांसद खेल स्पर्धा के दौरान पश्चिमी उप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, भाजपा नेता सचिन डागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र पहलवान, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, जिला सदस्यता प्रमुख कुलदीप भारद्वाज, लीलू पहलवान, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।