सभासद के घर टूटा कहर: पहले बेटी की मौत, फिर सदमे में मां की थम गईं सांसें, बागपत में दौड़ी शोक की लहर
Baghpat News : बागपत में सभासद के घर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले बेटी की मौत हुई और उसके एक घंटे बाद ही सदमे में मां की भी अचानक सांसें रुक गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में नगर पालिका के सभासद व व्यापार मंडल के महामंत्री संजय रुहेला की बेटी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पोती की मौत का दादी भी सदमा नहीं सह सकी और एक घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई। जिससे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, व्यापारी वर्ग ने भी सभासद के परिवार को सांत्वना दी।
शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले के रहने वाले सभासद संजय रुहेला की बेटी कनिष्का रुहेला दिल्ली यूनिवर्सिटी की बीए की छात्रा थी जो ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त हो गई थी। जिसका आगरा के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
वहीं, कनिष्का की मौत का पता चलने पर उसकी दादी कमलेश भी सदमे में आ गई। जिसके एक घंटे बाद ही दादी कमलेश की भी सदमे मौत हो गई। सभासद की मां और बेटी की मौत होने का पता चलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार
परिवार को सांत्वना देने पहुंचे व्यापारी
व्यापार मंडल के महामंत्री व सभासद संजय रुहेला के परिवार में दो मौत से व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारी सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। इसके अलावा व्यापारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।
यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज