फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Council schools will be hi-tech, education will be done by installing bluetooth speaker

हाइटेक होंगे परिषदीय विद्यालय, ब्लूटुथ और स्पीकर लगाकर कराई जाएगी पढ़ाई

Sun, 20 Feb 2022 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Council schools will be hi-tech, education will be done by installing bluetooth speaker
प्रत्येक विद्यालय को दो हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को हाइटेक करने के लिए ब्लूटुथ स्पीकर से पढ़ाई कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा महानिदेशक ने सभी विद्यालयों में ब्लूटुथ स्पीकर की खरीद करने के निर्देश दिए है। प्रत्येक विद्यालय को दो हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

जिले के सभी परिषदीय स्कूल ब्लूटुथ स्पीकर से लैस होंगे। ब्लूटुथ स्पीकरों की मदद से बच्चों को हिंदी, गणित, अंग्रेजी शिक्षण सामग्री के अलावा अन्य विषय वस्तु व दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री को शिक्षक अपने मोबाइल या लैपटाप से जोड़कर पढ़ाएगे। इससे बच्चों को नवाचार से पठन पाठन करने में सहायता मिलेगी। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दो सेट स्पीकर खरीदने के प्रत्येक स्कूल को दो हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इन स्पीकर के प्रयोग से शिक्षा को बेहतर तरीके से बच्चों को शिक्षण कराया जाएगा। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। स्पीकर खरीद योजना को पारदर्शी बनाने के लिए स्कूल स्तर पर पांच सदस्यीय क्रय समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में एसएमसी अध्यक्ष के अलावा स्कूल के प्रधानाध्यापक, स्कूल के वरिष्ठ सहायक और दो अभिभावकों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed