फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Council schools will be buzzing from today

गर्मी के अवकाश के बाद आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Council schools will be buzzing from today
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद फिर से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को दिए समय से स्कूल पहुंचने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गर्मी के छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार से परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। विद्यालयों का संचालन शुरू करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्कूलों में प्रतिदिन बच्चों को योगाभ्यास कराने के लिए भी निर्देशित किया है। वहीं, निर्देशों का पालन न करने वाले प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
शासन ने इस बार परिषदीय विद्यालयों के गर्मी के अवकाश में बदलाव किया है। पूर्व में स्कूल में एक जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू होता है, मगर इस बार से 16 जून से शिक्षण संस्थाएं खोली जाएंगी। गर्मी के अवकाश में 15 दिन की कटौती की गई है। छात्रों को गर्मी में की गई छुट्टियों की कटौती के बदले 15 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा। सर्दी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। आज (बृहस्पतिवार) से स्कूलों का संचालन शुरू किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने और स्कूलों में योग सप्ताह अंतर्गत बच्चों को योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आज से गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूलों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस बारे में सभी खंड शिक्षाधिकारियों, स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से दोपहर दो तक खुलेंगे स्कूल
स्कूलों का संचालन बृहस्पतिवार से सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। एक अक्तूबर से स्कूलों के समय में बदलाव होगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे दोपहर तीन बजे तक स्कूलों का संचालन करने का नियम है। बुधवार को स्कूल में सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed