{"_id":"60f5c4cc8ebc3e6d44700a05","slug":"corruption-prevails-in-the-state-sanjay-singh-baghpat-news-mrt548141197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में गठबंधन से परहेज नहीं : संजय सिह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में गठबंधन से परहेज नहीं : संजय सिह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार को सदस्यता कार्यक्रम में शिरकत करने ग्राम रटौल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। प्रदेश में पंचायत चुनाव रद्द कराकर निष्पक्ष तरीके से दोबारा होने चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनने का अधिकार जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आठ जुलाई से उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी सीटों पर पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। पत्रकार से वार्ता में उन्होंने कहा कि किसी पार्टी से गठबंधन किया जाएगा या नहीं यह समय के अनुसार तय होगा। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके बावजूद सरकार गरीबों का खून चूसने में लगी है। यूपी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान मेडिकल उपकरण खरीद में बड़ा घोटाला किया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यहां पूर्व प्रधान जुनेद फरीदी, सोमेंद्र ढाका, सुधीर, ओमवीर ढाका, उमर फरीदी, मुजीब खान, नोमान अब्बासी, वसीम कुरैशी, जुगनू, बाबू अब्बासी, शफीक सिद्दीकी, राजू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।