फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corruption and black marketing will be curb

भ्रष्टाचार और कालाबाजारी पर लग जाएगा अंकुश

Sun, 02 Jul 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sun, 02 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण-संस्थाओं में शनिवार को जीएसटी पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। लार्ड महावीरा एकेडमी में सेमिनार का शुभारंभ प्रधानाचार्य विक्रम दांगी और अभिषेक जैन ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जीएसटी के लागू होने के बाद तमाम 500 तरह के टैक्स से मुक्ति मिलेगी और हमारा देश एक राष्ट्र एक कर की योजना के साथ आगे बढे़गा। सेमिनार मेें अंकुश, दीपक, नीरज, विशाल जैन, नितिन जैन, नवीन जैन, सुमित, अंकित शामिल रहे। 
विज्ञापन


उधर, गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सेमिनार का शुभारंभ भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर व चेयरमैन कपिल तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी से भ्रष्टाचार व कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। संचालन योगेश पंवार ने किया। डा. अजय तोमर, दीपक, अजय सोलंकी, धर्मेंद्र, संजीव, प्रमोद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिमालयन ग्रुप ऑफ एजुकेशन में सचिव डा. अमित तोमर ने जीएसटी पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ किया। डा. अमित तोमर, सुशीला, पूनम, रूबी, अंकिता, रश्मि, ज्योति, प्रियंका, सुषमा, स्वाति शामिल रही। 


उधर, डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में आयोजित सेमिनार में जीएसटी के लाभों की जानकारी दी गयी। आशु तोमर, प्रधानाचार्य केके त्यागी, मीडिया प्रभारी संदीप दहिया, राजकुमार शर्मा, धर्मवीर सिंह ढाका, अदिति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed