फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   corrosion on Excise duties

एक्साइज ड्यूटी पर जंग जारी

Thu, 31 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 31 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
corrosion on Excise duties
एक्साइज डयूटी के विरोध में धरने पर बैठे स्वर्णकार समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकार समाज और सर्राफा कारोबारियों का धरना जारी है। बुधवार को इन्होंने प्रदर्शन करते हुए इस काले कानून को हटाए जाने की मांग की। बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित ने इन्हें समर्थन दिया।
विज्ञापन


मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में स्वर्णकार समाज व सहयोगी संगठन, बंगाली कारीगर एसोसिएशन व मराठा समाज एसोसिएशन की दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन रही। उनके समर्थन में बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित ने भी धरनास्थल पहुंचकर अपना सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वर्णकार समाज की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझे और भ्रष्टाचार के नए रास्ते खोलने बंद करें।

विज्ञापन

 

इसके बाद उन्होंने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने की मांग की। अध्यक्षता धर्मप्रकाश वर्मा ने की। इसमें ज्योति प्रसाद, रामनाथ वर्मा, मुकेश वर्मा, नरेश, राज वर्मा, हरि मोहन, श्याम सुंदर, रामनिवास, शिव कुमार, अनंत प्रकाश, शेखर वर्मा, योगेंद्र वर्मा, सहदेव, विजय, शिवाजी, राजकुमार, आशीष, अनुराग वर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, दूसरी ओर सर्राफा व्यवसायियों ने भी अपने व्यवसाय बंद कर केंद्र सरकार की दमनकारी टैक्स के विरोध में वित्तमंत्री अरुण जेठली के पुतले का दहन किया। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि जब तक काला कानून वापस नहीं लिया जाता तो वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इन्हें भी बड़ौत विधायक ने पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के समर्थन में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने को हर जगह तैयार हूं।  सतीश जैन, अतुल जैन, आलोक जैन, राकेश जैन, नवीन जैन, उदित जैन, मिलन, योगेश, सुधीर, संदीप जैन, विक्की, विवेक, सुनील जैन, तरुण जैन, अंकित, अरुण, चिंटू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed