फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corridor to be built quickly, compensation distributed 400 crores

जल्दी बनाने के लिए कॉरिडोर, मुआवजा बांटा 400 करोड़

Sat, 01 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corridor to be built quickly, compensation distributed 400 crores
बागपत के काठा गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए कब्जा करती जेसीबी मशीन का फाइल फो? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। भारतमाला परियोजना में शामिल सरकार के प्रोजेक्ट दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के बनने का बागपत में रास्ता काफी साफ हो गया है। क्योंकि अधिकतर किसानों को मुआवजा मिल गया है। पिछले एक महीने में करीब 400 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया, जिससे मुआवजा बांटने में बागपत पहले स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह ही मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर को मुआवजा वितरण कर जल्द विवाद निपटाने के निर्देश शासन से दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए बागपत में मवीकलां से मुजफ्फरनगर की सीमा तक 32 गांवों के 5286 किसानों की 292 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया है। इसके अलावा 23 हेक्टेयर सरकारी जमीन का अधिग्रहण भी हुआ है।
विज्ञापन

किसानों को जमीन का 824 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा दिया जाना था। किसानों को वर्ष 2021 के शुरूआत में मुआवजा वितरण शुरू किया था। किसान शुरूआत में मुआवजा लेने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। वहीं प्रशासन के स्तर पर भी ढिलाई बरती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले तक करीब 300 करोड़ रुपये मुआवजा ही बांटा गया था। अब पिछले एक महीने में जिस तरह से प्रशासन ने मुआवजा वितरण में तेजी दिखाई है। उससे मुआवजा वितरण 700 करोड़ तक पहुंच गया है। एक महीने के अंदर ही 400 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा है।
अब केवल विवादित मामलों का बचा मुआवजा
यहां ऐसी काफी जमीन है, जिसमें कई खातेदार हैं और उनमें से कुछ ने मुआवजे को लेकर आपत्ति दर्ज कराई हुई है। इसके अलावा ऐसे भी मामले हैं, जिनमें जमीन किसी अन्य के नाम है और उस पर किसी अन्य का है। इसके अलावा भी इस तरह के विवाद होने के कारण ही बाकी मुआवजा अटका हुआ है। जिस तरह से विवाद खत्म होता जाएगा, उसी तरह मुआवजा मिलता रहेगा।
किसानों को पिछले कुछ दिनों में जल्द मुआवजा मिला है। जिससे किसानों को चक्कर काटने से छुटकारा मिला है और उनकी काफी समस्या दूर हुई है। प्रशासन को जल्द से जल्द सभी किसानों को मुआवजा देना चाहिए। - कृष्णपाल चेयरमैन, किसान नेता

इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा वितरण काफी तेजी से किया जा रहा है। मुआवजा वितरण में बागपत सबसे ऊपर है। अब केवल उस जमीन का मुआवजा बचा हुआ है, जिसको लेकर परिवारों में विवाद चल रहा है। मुआवजा मिलने पर किसानों की काफी समस्या खत्म हो गई है। - प्रतिपाल चौहान, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed