फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Correct the marking of land acquired for interchange

टटीरी में इंटरचेंज के लिए अधिग्रहित जमीन की निशानदेही सही कराने की मांग

Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Correct the marking of land acquired for interchange
इकोनॉमिक कॉरिडोर के इंटरचेंज के लिए अधिग्रहण जमीन की पैमाइश सही नहीं होने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर के इंटरचेंज के लिए अग्रवाल मंडी टटीरी में अधिग्रहीत जमीन की सही निशानदेही नहीं होने का किसानों ने आरोप लगाया है। उन्होंने अधिकारियों से निशानदेही सही कराने की मांग की है। इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण से प्लॉट प्रभावित होने पर उसका अलग से मुआवजा देने की मांग की है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी विजय सिंह, अमन सिंह, पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का अग्रवाल मंडी टटीरी में इंटरचेंज बनना है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण करने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। जिस जमीन के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई थी, उसके अनुसार निशानदेही नहीं की गई। एक तरफ ज्यादा जमीन की निशानदेही हुई है तो दूसरी तरफ कम है। एडीएम को ज्ञापन देकर निशानदेही दुरुस्त कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अग्रवाल मंडी टटीरी के राजीव, हेमलता, रानी आदि ने बताया कि इकोनॉमिक कोरिडोर के लिए एक कॉलोनी का भी अधिग्रहण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में काटे गए भूखंडों का रिकार्ड राजस्व विभाग में नहीं है, जबकि प्लॉट मालिकों के पास रजिस्ट्री के सभी दस्तावेज हैं। इससे उनके प्लॉट प्रभावित हुए हैं। उनकी पैमाइश कराकर मुआवजा दिलाया जाए। मांग करने वालों में गौरव कुमार, कमला देवी, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरुणा, हेमंत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed