{"_id":"5f80ac648ebc3e9baa35b5e3","slug":"corona-threat-continues-now-dengue-encamped-baghpat-news-mrt505206043","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में अनियमितता पर प्रधान के अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में अनियमितता पर प्रधान के अधिकार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अमीनगर सराय। पिलाना ब्लॉक के गांव फतेहपुर में शौचालय निर्माण की प्रारंभिक जांच में अनियमितता मिलने पर डीएम शकुंतला गौतम ने ग्राम प्रधान के सभी अधिकार व बैंक खातों को कर दिया है। साथ ही गांव के शौचालयों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गठन।
फतेहपुर गांव के प्रकाश सिंह, विजय, विकास कुमार ने ग्राम प्रधान पर गांव में बनवाए गए 19 शौचालयों एवं विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। कहना था कि ग्राम प्रधान ने अपात्रों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया है। इस पर डीएम शकुंतला गौतम ने तकनीकी अधिकारी अनवार अहमद अवर अभियंत्रण को गांव के विकास कार्यों एवं शौचालयों की प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। अहमद अनवार ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में अनियमितताएं बरतने की पुष्टि की है। इस पर डीएम ने संयुक्त ग्राम पंचायत राज अधिनियम के अंतर्गत ग्राम प्रधान कोमल देवी के सभी अधिकार व बैंक खातों को सीज करने के आदेश दिए है। इसके अलावा गांव के विकास कार्य एवं निर्माण कराए गए शौचालयों की जांच कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन भी किया है।