फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Corona snatched the sole breadwinner of the family, a mountain of broken sorrows

टूटा गम का पहाड़: कोरोना ने छीना परिवार का इकलौता कमाने वाला, अनाथ हुए बच्चे

Thu, 03 Jun 2021 01:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 03 Jun 2021 01:07 PM IST
सार

कोरोना ने परिवार का इकलौता कमाने वाला छीन लिया है। ऐसे में परिवार की सभी जिम्मेदारी उनकी पत्नी पर आ गई। अब उनके सामने परिवार को चलाने का बड़ा संकट है।

विज्ञापन
Baghpat News: Corona snatched the sole breadwinner of the family, a mountain of broken sorrows
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी ने कई परिवारों को बेसहारा कर दिया। परिवार के इकलौते कमाने वालों की जिंदगी भी यह बीमारी लील गई। अब ऐसे परिवारों के सामने गुजर-बसर का संकट खड़ा हो गया। परिवार के बच्चों के भविष्य पर भी संकट है।

विज्ञापन


बिनौली ब्लाक के एक गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पैसे कमाने के लिए वह गुजरात की राजधानी अहमदाबाद पहुंच गए। अप्रैल माह के अंत में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस कारण वह अपने गांव आ गए। कई चिकित्सकों के यहां उपचार कराया, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आठ दिन भर्ती रहने के बाद तीन मई को उनकी मृत्यु हो गई। घर में कमाने वाले अकेले सदस्य के चले जाने से उनकी पत्नी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। उनके 11 व 15 वर्ष के दो बेटे और 13 वर्ष की एक बेटी हैं। जिनकी पढ़ाई-लिखाई, भरण-पोषण की चिंता अब पत्नी को सताए जा रही है।
विज्ञापन


अनाथ बच्चों को गोद लेने के इच्छुक हैं लोग
कोरोना महामारी में कई बच्चे ऐसे भी हैं, जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई। उनका पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो अनाथ बच्चों को गोद लेने के इच्छुक हैं। यह एक लीगल प्रक्रिया के तहत ही हो सकता है। लेकिन यदि किसी अनाथ बच्चे को फिर से नया परिवार मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। ऐसे कुछ लोग अमर उजाला के संपर्क में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed