फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona has increased the possibility to increase the examination center

कोरोना ने बढ़ा दी परीक्षा केंद्र बढ़ाने की संभावना

Sat, 12 Dec 2020 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Corona has increased the possibility to increase the examination center
- कोरोना संक्रमण के कारण आधी कर दी गई विद्यालयों की धारण क्षमता
विज्ञापन

- गत वर्ष तक परीक्षा केंद्रों के लिए विद्यालयों की धारण क्षमता 300 थी
- जिला स्तर पर किया जा रहा विद्यालयों का भौतिक सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा-2021 के लिए केंद्रों के निर्धारण में कुछ बदलाव किए है। इस बार परीक्षा केंद्रों की छात्र निर्धारण क्षमता आधी कर दी है। इससे अधिक परीक्षा केंद्र बनने की संभावना बढ़ गई है। वर्तमान में सत्यापन चल रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही केंद्रों का निर्धारण होगा।
कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव के लिए इस बार शासन ने परीक्षा केंद्र बनाने की जारी की गई गाइड लाइन में छात्र निर्धारण की क्षमता आधी कर दी है। पूर्व में न्यूनतम 300 छात्र निर्धारण क्षमता वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाता था, जबकि इस बार केंद्र बनाने के लिए 150 छात्र क्षमता निर्धारित की गई है। छात्र निर्धारण क्षमता कम होने से परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाने की संभावना है। वर्ष 2020-21 की बोर्ड परीक्षा में जिले में 31 हजार आठ सौ 69 छात्र पंजीकृत थे, जिनके लिए 39 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। जबकि बोर्ड परीक्षा 2021-22 के लिए जिले में 32 हजार दो सौ 52 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
विज्ञापन

शासन ने इस बार 150 छात्रों की निर्धारण क्षमता के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की गाइड लाइन जारी की है। जिले में परीक्षा के लिए बनाए जाने केंद्रों का निर्धारण परिषद् द्वारा किया जाएगा। जिला स्तर पर विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। केंद्र बढ़ाने या निर्धारण की पूरी व्यवस्था परिषद स्तर से ही जाती है। - अंतरिक्ष कुमार, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल-दर साल बढ़ रही छात्रों की संख्या
बागपत। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या भी साल-दर साल बढ़ रही है। पिछले तीन वर्षों में जिले में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। 2019-20 में 31274 और 2020-21 में 31869 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी थी। 2021-22 में 32274 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा देंगे।
वर्ष हाईस्कूल
संस्थागत व्यक्तिगत
2019-20 16150 187
2020-21 15842 207
2021-22 16072 329
वर्ष इंटरमीडिएट
संस्थागत व्यक्तिगत
2019-20 13995 942
2020-21 14450 137
2021-22 14318 1533
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed