फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona also spoiled the taste of the plate with health

कोरोना ने स्वास्थ्य के साथ थाली का स्वाद भी बिगाड़ा

Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Corona also spoiled the taste of the plate with health
बागपत। कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य के साथ थाली का स्वाद भी बिगाड़ दिया है। दाल, सब्जी, फल, तेल, मसाले आदि की कीमतों में उछाल आया है। जिससे आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। महिलाओं के लिए इसे मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। महामारी के इस कठिन दौर में मुनाफाखोरी और कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

- पिछले कुछ दिन में दाल, सब्जी और फल के दामों में काफी वृद्धि हुई है। दुकानदार मनचाहे रेट पर सामान बेच रहे हैं। फिलहाल ज्यादा दुकानें भी नहीं खुल रही हैं। - प्रियंका जैन, निवासी बड़ौत रोड़।
विज्ञापन

- कोरोना महामारी में व्यापारी भी लोगों को परेशान करने पर तुले हैं। तेल-मसालों के दामों में उछाल आया है। जिससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। प्रशासन को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। कुसुम शर्मा, निवासी कोर्ट रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोरोना कर्फ्यू की वजह से पिछले साल की तरह इस बार भी रमजान माह में महंगाई बढ़ गई है। ईद का त्योहार आने वाला है। ऐसे में व्यापारी पूरा फायदा उठा रहे हैं। गरीब लोगों के लिए त्योहार मनाना भी मुश्किल है। -मुनीजा बेगम, निवासी मुगलपुरा।

- कोरोना काल में आमदनी घट रही है और महंगाई बढ़ रही है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। दाल, मसाले, तेल, सब्जी हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। व्यापारी ऊपर से सामान महंगा आने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। -सुमन चौहान, निवासी गांधी बाजार।
खाद्य पदार्थ 2020 2021
सरसों तेल 140 170
रिफाइंड 145 160
अरहर दाल 120 130
उड़द दाल 90-130 100-130
चना दाल 80 90
देसी चना 70 80
बादाम गिरी 600 680
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed