{"_id":"63c98a3505d9ce4730008a99","slug":"copies-of-different-colors-will-be-available-baghpat-news-c-14-1-85019-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अलग-अलग रंग की मिलेंगी कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अलग-अलग रंग की मिलेंगी कॉपियां
Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की हेरा-फेरी रोकने के लिए इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अ, ब कॉपियों का रंग अलग-अलग होगा। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं पर सिक्योरिटी कोड अंकित होगा। कक्ष निरीक्षक छात्रों से प्रत्येक पृष्ठ पर उनका अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका का क्रमांक दर्ज कराएंगे।
बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अ व ब उत्तर पुस्तिकाओं का रंग अलग होगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अ व ब उत्तर पुस्तिका का रंग अलग-अलग होगा।
हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रों को अ कापी लाल (डार्क) और ब कापी मजेंटा पिंक (डार्क) रंग की मिलेगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्रों को अ कापी वायलेट (डार्क) और ब काफी ब्राउन (डार्क) रंग की पुस्तिका मिलेगी। छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं पर क्रमांक के अलावा सिक्योरिटी कोड भी दर्ज होगा। परीक्षा शुरु होने पर कक्ष निरीक्षक छात्रों से प्रत्येक पेज पर उनका अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका का क्रमांक दर्ज कराएंगे। परीक्षा कापी के रंग में किए गए परिवर्तन के बारे में केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत कराया जा चुका है और छात्र-छात्राओं को भी इस बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोट...
परीक्षा में कापियों की हेरा-फेरी रोकने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव किया गया है। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर क्रमांक और सिक्योरिटी कोड भी अंकित होगा। कक्ष निरीक्षक प्रत्येक पृष्ठ पर छात्र का अनुक्रमांक और क्रमांक दर्ज कराएंगे। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक