{"_id":"616db147f9d6fe72b509382e","slug":"coolness-increased-due-to-rain-temperature-dropped-by-six-degrees-baghpat-news-mrt561211686","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ी ठंडक, छह डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ी ठंडक, छह डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में भरा बारिश का पानी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण लोग घरों दुबके रहे, गर्म कपड़े निकाले
बारिश के कारण त्योहारी सीजन में भी बाजारों में भी पसरा रहा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में छह और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने गर्म कपडे़ निकाल लिए है। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। त्योहारी सीजन के बावजूद खरीदार घरों में दुबके रहे। इसके अलावा कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह को बारिश शुरू हुई थी और उसके बाद से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार की रात भी कई बार तेज बारिश हुई। सोमवार को दिन में भी कई बार बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में काफी ठंडक हो गई। रविवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार का अधिकतर तापमान केवल 23 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अक्तूबर की इस बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। बरसात की वजह से त्योहारी सीजन की खरीदारी पर ब्रेक लग गया है। इन दिनों करवा चौथ की खरीदारी चल रही है। बड़ौत में कपड़ा व्यापारी व ज्वैलर्स के यहां ग्राहकों की भीड़ लगी थी। दो दिनों में दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। उधर, खेकड़ा नगर क्षेत्र में रेलवे रोड, पाठशाला रोड, जैन कालेज रोड, गली मोहल्लों में कीचड़ और जलभराव हो गया। इस कारण आवागमन के चलते लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी।
बीमारियां भी बढ़ेगी, एहतियात बरतना जरूरी
मौसम में अचानक बदलाव होने से बीमारियां बढ़ने की आशंका है। चिकित्सकों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत कहते है कि पहले ही वायरल बुखार ने लोगों को जकड़ा हुआ था। अब बारिश से परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि बारिश ने मौसम को अचानक से बदल दिया है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतना जरूरी है और ठंडी चीजें खाने व पीने से बचना चाहिए। अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे तो रखा हुआ खाना नहीं खाए। इस समय पूरे कपड़े पहने, जिससे मच्छर व अन्य जीव शरीर पर नहीं काट सके।
विज्ञापन
बारिश से सब्जी और धान की फसल को नुकसान, किसान चिंतित
बालैनी/खेकड़ा। बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानाें पर धान की फसल गिर गई है। खेतों में जलभराव होने के कारण सब्जी भी खराब हो गई है। इससे किसानों के चेहरे मुरझा गए है। दत्त नगर के किसान मलखान का कहना है कि उसने बैंक से लोन लेकर 20 बीघा धान की फसल लगाई थी। बारिश के कारण फसल गिर गई है। मुकारी के किसान दीपक ने बताया फसल की कटाई का समय आ रहा था। बरसात से पकी हुई फसल गिरकर खराब हो गई है। डौलचा गांव के किसान सुंदर पाल ने बताया के ठेके पर 15 बीघा जमीन लेकर धान की फसल लगाई थी। अब फसल पक चुकी है, दो दिन में हुई बरसात हो हवा में सारी फसल गिर गई हे। फसल के लिए लिया कर्ज चुका पाना मुश्किल है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जो धान खेतों में कटा पड़ा था, उसे भी पानी में डूबने से नुकसान हुआ। जो फसल खेतों में खड़ी थी, उसके हवा में गिरने से भी नुकसान हुआ है। जो फसल जमीन पर गिर गई है, उसके दाने की गुणवत्ता घट जाती है। गन्ने को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सब्जी की फसल हरी सब्जी बथुआ, मेथी, पालक, सरसों आदि में पानी खड़ा होने से नुकसान हुआ है। इस नमी में यदि किसान चाहेंगे तो करीब दस से 15 दिन के अंदर गेहूं की बुवाई कर सकते है।
बारिश से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
- कई गांवों में पूरी रात छाया रहा अंधेरा, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
बड़ौत। शनिवार आधी रात से शुरू हुई बरसात सोमवार को भी पूरे दिन जारी रही। बारिश के साथ तेज हवा से कई स्थानों पर विद्युत पोल गिए तो कई जगह तार टूट गए। इससे क्षेत्र के बावली, मलकपुर, कोताना, जागोस, तुगाना, संतनगर, बरनावा, बड़ौली, झुंडपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में रविवार की रात्रि बिजली गुल रही। ग्रामीणों का कहना है कि बगैर बिजली के कई जरूरी कार्य रुक गए हैं। न तो पशुओं के लिए चारा काट सके और न ही अन्य कार्य कर पाएं। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह और एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर बिजली दुरुस्त करा दी गई थी।
इस तरह गिरा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 34 24
रविवार 29 21
सोमवार 23 19