{"_id":"5ef8d9f38ebc3e42c6239b52","slug":"controversy-over-shifting-of-transformer-on-highway-baraut-news-mrt4885465109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विद्युत ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग को लेकर शनिवार को शाम के समय विवाद हो गया। ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कर रहे विद्युत निगम के कर्मियों और ठेकेदार के साथ स्थानीय कुछ दुकानदार उलझ गए। हालांकि बाद में मामला बढ़ता देखकर निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। दूसरी तरफ पीड़ित दुकानदार ने इस मामले को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सहित अन्य अफसरों को फैक्स भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
दरअसल दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विनय कुमार जैन पुत्र रोशन लाल जैन की स्पेयर पार्ट की दुकान है। उनकी दुकान से 15 मीटर दूरी पर दिगंबर बस वाले के सामने विद्युत ट्रांसफार्मर का जोड़ा लगा हुआ है। आरोप है कि शनिवार को शाम के समय विद्युत निगम की टीम अन्य दो बाहरी व्यक्तियों के साथ मौके पर पहुंची और हाईवे निर्माण में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कर विनय कुमार जैन की दुकान के सामने लगाने का प्रयास करने लगे। इसकी भनक जब विनय जैन सहित उसके परिवार के लोगों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए काम बंद करा दिया। दुकानदार सुनील जैन, निवेश जैन, कैलाश देवी, विनय कुमार जैन का आरोप है कि बाहरी व्यक्ति की मदद से विद्युत निगम के कर्मचारी और ठेकेदार ट्रांसफार्मर जोड़े को वहां से हटाकर दुकान के सामने लगाने का प्रयास कर रहे हैं। बाद में पीड़ित दुकानदारों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सहित प्रबंधक निदेशक, एसई को फैक्स भेजा। दूसरी तरफ एक्सईएन गोपाल ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं।