{"_id":"d1a8ab1b762e6f6c6a846ef2c23aff8d","slug":"contracts-personnel-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत फाल्ट ठीक करते समय घायल होने के बाद आर्थिक मदद न मिलने पर संविदा कर्मियों ने सोमवार को कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एक्सईएन प्रथम का घेराव कर संविदा कर्मियों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
संविदा कर्मियों का कहना था कि जौनमाना गांव निवासी राजू पुत्र सिंहराम गांव स्थित बिजलीघर पर संविदा कर्मी के पद पर तैनात है। 15 दिन पूर्व वह गांव के जंगल मेें शटडाउन लेकर विद्युत फाल्ट को ठीक कर रहा था। आरोप है कि बिजलीघर पर तैनात एसएसओ राजवीर ने लाइन जोड़ दी, जिससे वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर हंगामा किया तो जेई पवन कुमार व अन्य अधिकारियों ने आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई मदद नहीं हुई। संविदा कर्मी प्रमोद ने बताया कि एक तो संविदा कर्मी 8 माह से मानदेय न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, ऊपर से घायल होने पर उन्हें मदद भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जेई पवन पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में एक्सईएन प्रथम किताब सिंह का घेराव कर संविदा कर्मियों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। एक्सईएन प्रथम किताब सिंह का कहना था कि संविदा कर्मी को शीघ्र आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। हंगामा करने वालों में प्रमोद, जयवीर, विजयपाल, सुभाष, नरेंद्र, राजेंद्र, हरेंद्र, सुनील, सुधीर, रामकिशन, श्रीपाल, ऋषिपाल, चांदवीर आदि शामिल रहे।
मुकदमा हुआ दर्ज
बड़ौत। गत 29 सिंतबर को बरनावा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में इनाम पुत्र अब्दुल गनी निवासी बरनावा ने दो दिन पूर्व एसपी बागपत को शिकायती पत्र भेजा था। सोमवार को एसपी के आदेश पर बिनौली थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान जरीफ कुरैशी सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।