फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction work on the corridor will be suspended during the Falguni fair, and construction materials will be removed.

Baghpat News: फाल्गुनी मेले में कॉरिडोर का निर्माण रहेगा बंद, निर्माण सामग्री हटाई जाएगी

Tue, 03 Feb 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the corridor will be suspended during the Falguni fair, and construction materials will be removed.
बालैनी। पुरामहादेव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम अस्मिता लाल ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कॉरिडोर का निर्माण कार्य बंद रहे और यहां से निर्माण सामग्री को हटाई जाए ताकि कांवड़ियों, शिवभक्तों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू होगा और 15 फरवरी की शाम पांच बजे झंडा पूजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कार्यदायी एजेंसी को निर्माण सामग्री हटाने, निर्माण क्षेत्र को ग्रीन नेट से कवर करने के निर्देश दिए। साथ ही इसमें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा जब तक दूसरा अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर न आ जाए तब तक वह ड्यूटी स्थल को न छोड़ें। सभी अधिकारी वाहनों में पानी, प्राथमिक उपचार की दवाएं और आवश्यक सामग्री जरूर रखें। कांवड़ियों व शिवभक्तों के साथ अच्छा व्यवहार करें। यदि किसी श्रद्धालु को कोई समस्या दिखाई दे तो उसे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।
विज्ञापन

कहा कि मेला क्षेत्र और कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे और आईपी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में कार्रवाई के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय होना चाहिए। मेला परिसर और कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 24 घंटे सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए और मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंक और हैंडपंप चालू होने चाहिएं। कांवड़ मार्ग के दोनों तरफ की झाड़ियों की कटाई समय से करें ताकि आने जाने में परेशानी न हो। प्रत्येक गांव में हर विद्युत पोल पर लाइट चालू होनी चाहिए। मेला परिसर, पार्किंग स्थल और बस अड्डों पर भी लाइटिंग होनी चाहिए। खाद्य सुरक्षा के अधिकारियों को दुकानों पर रेट लिस्ट लगवाने के आदेश दिए। इस दौरान एडीएम विनीत उपाध्याय, मेला मजिस्ट्रेट अमरचंद वर्मा, एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, ईओ बागपत केके भड़ाना, मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

प्लास्टिक मुक्त रहेगा मेला
बालैनी। डीएम अस्मिता लाल ने निर्देश दिए कि मेले में दुकानें उन्हीं दुकानदारों को दी जाएंगी, जो प्लास्टिक का उपयोग न करें। इस बार मेला प्लास्टिक मुक्त रहेगा और दुकानों पर सिर्फ पानी की बोतल ही प्लास्टिक की बोतल में बिकेगी। इसके अलावा किसी भी चीज में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed