{"_id":"614f58358ebc3e0901290866","slug":"construction-of-chowgama-canal-will-start-soon-baghpat-news-mrt5578793162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगामा नहर का जल्द शुरू होगा निर्माण, सिंचाई के लिए मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगामा नहर का जल्द शुरू होगा निर्माण, सिंचाई के लिए मिलेगा पानी
चौगामा नहर की नई परियोजना की जानकारी देते विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
बागपत। चौगामा क्षेत्र में फसलों की सिंचाई के लिए सबसे अहम चौधरी चरण सिंह कृष्णा-हिंडन दोआब खरीफ नहर (चौगामा नहर) की नई परियोजना तैयार हो गई है। जल्द ही बजट मिलने पर इसका निर्माण शुरू होगा। इससे चौगामा क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए नहरी पानी की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
चौगामा क्षेत्र में सिंचाई के लिए 1978 में परियोजना पर काम शुरू किया गया था। परियोजना में बदलाव कर पूर्वी यमुना नहर से पानी देने पर मंथन किया गया। चौगामा नहर में पानी छोड़ा गया तो वह कई जगह से टूट गई। इसके बाद से यह परियोजना सिरे नहीं चढ़ सकी। इसको लेकर ही छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की। चौधरी चरण सिंह कृष्णा-हिंडन दोआब खरीफ नहर की नई परियोजना बनाने की बात रखी। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का प्रयास पूरा होता दिख रहा है। इसकी नई परियोजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए जल्द बजट मिलने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। विधायक के अनुसार नहर के लिए पहले पानी की समस्या बनी थी। अब इसे दूर कर दिया है। इसके लिए हेड बनाए जा रहे हैं तो रजबहा भी निकाला जाएगा। इसके सहारे नहर में पानी लाया जाएगा। यह नई परियोजना जल्द सिरे चढ़ती दिख रही है। ऐसा होता है तो चौगामा क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं रहेगी। इसके साथ ही वहां के गिरते भूजल स्तर को संजीवनी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।