{"_id":"61a511a6a64ac610253e008a","slug":"construction-of-budhsaini-mavikalan-road-baghpat-news-mrt566779175","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की लागत से होगा बुढ़सैनी-मवीकलां मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की लागत से होगा बुढ़सैनी-मवीकलां मार्ग का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। बुढ़सैनी-मवीकलां मार्ग जर्जर हो चुका है, मगर अब जल्द ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। उस पर जिला पंचायत की तरफ से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसको मंजूरी मिल चुकी है। मार्ग का निर्माण होने से लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। रालोद नेता व पूर्व राज्य मंत्री ने कुलदीप उज्ज्वल ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए सोमवार को जिला पंचायत की ओर से सर्वे पूरा किया गया।
बुढ़सैनी-मवीकलां मार्ग क्षेत्र के मवीकलां, मवीखुर्द, बुढ़सैनी, मतानतनगर, काशा पुट्ठी, चिरचिटा समेत कई गांवों को जोड़ता है। रास्ता खराब होने के कारण लोगों को कस्बा अमीनगर सराय से सामान लाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग में गड्ढे होने से किसानों व राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त गन्ना सत्र में सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को है। किसानों को इस मार्ग से गन्ने से लदी बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आना पड़ता है। इस मार्ग का जल्द ही 50 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत की ओर से सोमवार को रास्ते के निर्माण के लिए सर्वे पूरा किया गया। रास्ते के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते का निर्माण होने से किसानों व लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सतवीर प्रधान, रवींद्र प्रधान, शोकेंद्र प्रधान, तेजवीर प्रधान, धर्मपाल, सतवीर, कुलदीप, भीम सिंह, पवन, सोनू, राजेंद्र मौजूद रहे ।