फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congress will form government in assembly elections: Ajay Kumar Lallu

विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी कांग्रेस: अजय कुमार लल्लू

Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Congress will form government in assembly elections: Ajay Kumar Lallu
बागपत/दोघट। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि विधान सभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करके पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी। चुनाव में दलितों, पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने, स्वास्थ्य व शिक्षा में सुधार का मुद्दा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 29 सितंबर को मेरठ में होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बागपत में मेरठ रोड पर वात्स्यायन पैलेस में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के तहत गांव-गांव में इकाईयों का गठन और बूथ बनाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी, किसान, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, लघु उद्योग, महंगाई, स्वास्थ्य व शिक्षा पार्टी का मुद्दा होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार की गुंडई बढ़ रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो चुकी है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में 29 सितंबर को मेरठ में होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेंद्र अवाना, नीरज गुर्जर, संजीव शर्मा प्रदेश महा सचिव, पंकज मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, हेमंत एडवोकेट, दुष्यंत राणा, देवेंद्र लंबरदार, सतपाल पथौलिया, सुभाष शर्मा, सलीम चौधरी, अनिल तोमर मौजूद रहे। उधर, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह का दाहा, बामनौली, भड़ल, पुसार में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed