बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी व टीकरी कस्बे के किसान बुधवार को कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमबीर तोमर के साथ कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में गई जमीन का पूरा मुआवजा दिलाने की मांग की।
कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमबीर तोमर ने बताया कि किसानों की जमीन एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की गई थी। जमीन ग्रामीण क्षेत्र में होने के बावजूद भी शहरी क्षेत्र का मुआवजा दिया गया, जो नियम विरुद्ध है। किसानों ने जमीन का चार गुना मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना दिया था। उस समय किसानों को जांच कराकर मुआवजा देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। ऐसे में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डीएम ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर नीरज कुमार, वीरेंद्र राठी, सहदेव सिंह राठी, महेंद्र सिंह, विजय सिंह, विकास, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।