फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Congratulation to the originator Ashish Muni and the elemental thinker Uttam Muni

प्रवर्तक आशीष मुनि और तत्व चिंतक उत्तम मुनि का अभिनंदन

Sun, 20 Jun 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congratulation to the originator Ashish Muni and the elemental thinker Uttam Muni
बड़ौत (बागपत)। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के आचार्य सम्राट पूज्य शिव मुनि महाराज और तत्वावधान में रविवार को उत्तर भारत के प्रवर्तक आदर्श त्यागी आशीष मुनि महाराज और तत्व चिंतक के उत्तम मुनि महाराज का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज मंडी बड़ौत और अखिल भारतवर्षीय श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस (उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड शाखा) के तत्वावधान में अभिनंदन समारोह समायोजित किया गया। मुख्य अतिथि जैन कांफ्रेंस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनमोहन जैन मुजफ्फरनगर और जेडी जैन गाजियाबाद रहे। जैन मुनि प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ने कहा कि श्रीसंघ द्वारा किया जाने वाला यह सम्मान मेरा नहीं मेरी गुरु परंपरा, जैन धर्म के आदर्शों, अहिंसा, सद्भावना और करुणा की विचारधारा का सम्मान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्तूरी लाल जैन और संचालन डॉ अमित राय जैन ने किया। समारोह में कांधला, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, खिवाई, बड़ौत शहर, छपरौली, दिल्ली, हरियाणा से पहुंचे जैन समाज के पदाधिकारियों ने प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज को आदर्श स्वरूप चादर समर्पित की। श्रद्धालुओं को तत्व चिंतक उत्तम मुनि महाराज ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

समारोह में जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय मंत्री पुष्कर जैन, उत्तर प्रदेश महामंत्री भास्कर जैन, शिखर चंद जैन, घसीटू मल जैन, संजय जैन, मनोज जैन, अनुराग जैन, सुरेश चंद जैन, आत्माराम जैन, प्रवीण जैन, भारत भूषण जैन, मेरठ से गुरु शांति संघ के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल, युवा ग्रुप का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed