फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Confusion about the examination in basic schools

बेसिक विद्यालयों में परीक्षा को लेकर असंमजस

Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Confusion about the examination in basic schools
कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामले को देखते हुए बनी स्थिति
विज्ञापन

अफसर कर रहे शासन के आदेशों का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इस बार भी बेसिक विद्यालयों में परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति है। वार्षिक परीक्षा का समय आने वाला है। मगर, अभी तक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी नहीं हुई है। पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया जा रहा है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्ष से स्कूलों में परीक्षा नहीं हुई है। कोरोना महामारी फैलने से पहले सितंबर माह के अंत या अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता था। इस बार भी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की परीक्षा को लेकर असमंजस है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्कूल खुलने के आसार कम नजर आ रहे है। इससे परीक्षा होना भी मुश्किल सा लग रहा है। विधान सभा चुनाव के चलते दस मार्च तक परीक्षा होना संभव नहीं है। अगर परीक्षा हुई तो दस मार्च के बाद ही शुरू होगी। अभी तक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी नहीं हुई है। संक्रमण के कारण दो साल से बच्चों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रवेश दिया जा रहा है। बीएसए राघवेंद्र सिंह का कहना है कि विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा अपने स्तर से मासिक और तिमाही टेस्ट कराए जाते है। परीक्षा को लेकर शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले है। शासन से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

530 परिषदीय विद्यालय
जिले में 530 परिषदीय विद्यालय है। इनमें 332 प्राथमिक, 62 कंपोजिट और 136 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इनमें लगभग 95 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed