फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict in children's dispute in Goongkhedi, firing also took place

गूंगाखेड़ी में बच्चों के विवाद में संघर्ष, फायरिंग भी हुई

Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Conflict in children's dispute in Goongkhedi, firing also took place
गोली लगने से एक पक्ष का व्यक्ति और दूसरे पक्ष से युवती घायल
विज्ञापन

घायल व्यक्ति को नगर के एक अस्पताल से किया गया मेरठ रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। गूंगाखेड़ी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में शुक्रवार की रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग की गई। गोली लगने से एक पक्ष का व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष से एक युवती घायल हो गई। दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस के मुताबिक, घायलों में एक पक्ष से ललित फौजी पुत्र धर्मपाल और दूसरे पक्ष से पूनम पुत्री स्वर्गीय सोहनवीर शामिल है। शुक्रवार को इन दोनों पक्षों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बच्चों ने अपने-अपने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेेकर एक-दूसरे के सामने आ गए। फायरिंग भी की गई। इसमें ललित फौजी और पूनम घायल हो गई। अन्य कई लोग भी चोटिल हुए है। घटना की सूचना पर रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ललित को मेरठ के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि अभी तक इस संबंध मेें कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रमाला थाना पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेती तो न होता संघर्ष
ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। इतना ही नहीं घटना के पौने घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची। मगर, तब तब गणमान्य लोगों ने ही किसी तरह मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed