बागपत में खूनी संघर्ष: देवता रखने को लेकर भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर चले धारदार हथियार, 10 लोग घायल
Baghpat News: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें महिला समेत 10 लोग घायल हो गए हैं।
विस्तार
Baghpat News: बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के जौनमाना गांव में शनिवार की सुबह देवता रखने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से महिला समेत 10 लोग घायल हो गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती करते हुए झगड़े को शांत कराया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों ही पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
घायलों में एक पक्ष से कमलेश पत्नी सोहनवीर, अंशु पुत्री लोकेंद्र, अंकित पुत्र सोहनवीर, अंजली पुत्री अंकिता, नितिन व ज्योति शामिल है। जबकि दूसरा पक्ष से घायलों में धर्मेंद्र पुत्र बलजोर सिंह, बबली पत्नी धर्मेंद्र, ज्योति पत्नी अमित व दिनेश पुत्र बलजोर शामिल है।
यह भी पढ़ें: यूपी: जींस व टी-शर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर्स, DIOS ने लागू किया निर्देश, कॉलेजों में मचा हड़कंप
बताया गया कि शनिवार को दोनों पक्षों बीच पहले देवता रखने को लेकर कहासुनी हुई और बाद में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे आसपास मौजूद लोगों में भी भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम, परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी साथ
उधर, सूचना पर सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ युवराज का कहना है कि देवता रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। तहरीर दोनों पक्षों ने दी है, जिनके आधार पर जांच की जा रही है।