फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Complete with water to Sun Fiesta

सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ पर्व

Thu, 19 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 19 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Complete with water to Sun Fiesta
सूर्योपासना का महापर्व बुधवार की सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन हो  गया।  महिलाओं ने यमुना के ठंडे पानी में खड़े होकर सूर्य की पहली किरण जमीन पर पड़ते ही अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। यमुना घाट पर मेला लगा। नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ पूजा पर्व अंतिम दिन बुधवार को पूरे रंग में नजर आया। सुबह ही लोग यमुना घाट पर पहुंच गए और पूजा शुरू कर दी। यमुना के घाट पर मेला लगा रहा। पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों से भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने छठ देवी को सजाया। बांस से बने डेंगची और सूप में नारियल, मेवा, हल्दी, ठेकुआ और अन्य पूजा  अर्चना की। गन्ने का मंडप बनाया और दीपक जलाकर यमुना के जल में प्रवाहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग कलश में दूध और जल लेकर यमुना में खड़े हो गए और सूर्यदेव की उपासना शुरू कर दी। सूर्य की पहली किरण जमीन पर पड़ते ही लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया।

महिलाओं ने भी यमुना के शीतल जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे तक रखे निर्जल उपवास को पूरा किया, और छठ मैया की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद घर पहुंचकर महिलाओं ने घर में पकवान बनाए और भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed