फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   compensation first, than Polls

मुआवजा मिलेगा तो ही पोल लगेंगे

Mon, 12 Jun 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 12 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
compensation first, than Polls
धरने पर किसानों से वार्ता करते भाजपा विधायक योगेश धामा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईटेंशन लाइन के निर्माण को लेकर अहैड़ा गांव में चल रहा धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। वहां पर नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। रविवार को भाजपा विधायक योगेश धामा किसानों के बीच पहुंचे और उनको उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।  किसान मांग पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि प्रशासन की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। खेतों पर उनका मालिकाना हक है। उनकी मर्जी के बगैर विद्युत लाइन नहीं निकल सकती। जब तक जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक विद्युत लाइन खेतों से नहीं निकलने दी जाएगी। प्रशासन इस समस्या का जल्द ही समाधान करें, वरना भूख हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन


बागपत विधायक योगेश धामा ने धरनास्थल पर पहुंचकर कहा कि किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनको उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप गुर्जर ने कहा कि किसानों के हक के लिए आरपार की लड़ाई को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामपाल धामा ने वहां पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। प्रवीन ढाका, ठाकुर विरेंद्र प्रधान गौरीपुर, शैलेंद्र प्रधान माजरा, प्रवीन तोमर प्रधान बिचपड़ी, धीरेंद्र तोमर ढ़िकाना, प्रधान ओमप्रकाश नौरोजपुर जयपाल, पप्पू, सुभाष, सत्यवीर, ऋषिराज, ओमपाल, रविंद्र, जयप्रकाश, आशाराम, विनोद, सुन्हेड़ा, महेश प्रधान, रामपाल पंवार, एडवोकेट संजय पंवार, सचिन पंवार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed