फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Commotion of farmers on Hindon river for proper compensation

उचित मुआवजे को हिंडन नदी पर किसानों का हंगामा

Fri, 31 Jan 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Commotion of farmers on Hindon river for proper compensation
उचित मुआवजे को हिंडन नदी पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी गांव में हिंडन नदी पर बन रहे पुल के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के उचित मुआवजे के लिए किसानों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल जाता उनका विरोध जारी रहेगा।

बागपत और गाजियाबाद की सीमा पर गढ़ी कलंजरी गांव में हिंडन नदी पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त मुआवजे की मांग को लेकर वह डीएम कार्यालय से लेकर मुख्ममंत्री तक अपनी बात रख चुके हैं। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। किसानों ने बताया की चार माह पहले भी उन्होंने बागपत में किसान दिवस पर डीएम और कमीश्नर अनीता मेश्राम से मिलकर उचित मुआवजे की मांग रखी थी। दोनों अधिकारियों ने जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही थी लेकिन अब तक इसको लेकर काई बात आगे नहीं बढ़ी है। साथ ही चेतावनी दी है उन्हें मुआवजा नही मिला तो कार्य नही होने देंगे और विरोध जारी रखेंगे। किसानों का कहना की उतर प्रदेश सेतु निगम किसानों की अनदेखी कर रहा है। विरोध करने वालों मे विजयपाल, महिपाल सिंह, लीलू, देवेंद्र, तेज सिह, रामटेक यादव, रामकुमार यादव, जगमाल, आसाराम, चमन, धर्मपाल किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed