फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Colorful programs in the decoration ceremony

अलंकरण समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Sat, 06 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Colorful programs in the decoration ceremony
बड़ौत। माउंट लिटरा स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मेधावियों को स्कूल की ओर से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी केहर सिंह मेट्रिनिटी सर्जिकल हॉस्पिटल बड़ौत के संस्थापक डाक्टर मनीष तोमर, विशिष्ठ अतिथि भूषण कुमार, स्कूल के संस्थापक हंस कुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन व हिमांशु जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों ने मां शारदा की देवी स्तुति पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद स्कूल के चारों सदन दा विन्सी, कोलंबस, आइंस्टीन और गांधी हाउस के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट निकाला। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जहां उन्होंने उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों को ईमानदारी और दक्षता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कक्षा-11 की गीतांक्षी सरोहा को सीबीएसई परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल लिटरा पॉलिसी के तहत महेंद्र कुमार जैन स्कालरशिप समिति की तरफ से 30 हजार रुपये, अर्णव जैन को 18000 हजार रुपये और अक्षय कुमार को 12000 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। कक्षा चार बी में पढ़ने वाली छात्रा गार्गी चिकारा ने अन्य छात्राओं के साथ पिंगा टपोरी गाने पर उम्दा प्रस्तुति दी। स्कूल की हेड गर्ल सुहानी तोमर व हैड बॉय आर्यन रुहेला को बैज पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दा विन्सी हाउस के कप्तान ऋषभ तोमर, वाइस कप्तान हिमानी, कोलंबस से अंशिका चौधरी, अनुभव तोमर आइंस्टीन के उज्ज्वल जैन, तनिष्क चहल और गांधी हॉउस से इशिता राणा, अर्णव जैन ने क्रमश: छात्र परिषद का नेतृत्व किया। अध्यक्षता न्योमिका जैन, ख़ुशी चौहान व इंग्लिश अध्यापिका नीलम ने की। मौके पर सीनियर चित्रा श्रीनारायण, पराग जैन, शालू कौशिक, पीटीआई रविंद्र पंवार, जॉनी तोमर, इरफ़ान खान, शबाना, गार्गी चिकारा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed