फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Coaching center operator and his wife ate poison, also made video

कोचिंग सेंटर संचालक और उसकी पत्नी ने खाया जहर, वीडियो भी बनाया

Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Coaching center operator and his wife ate poison, also made video
बागपत। पुरानी तहसील मोहल्ले में रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक और उसकी पत्नी ने कुछ लोगों पर पुलिस में झूठी शिकायत करके उत्पीड़न कराने का आरोप लगाते हुए जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों ने जहर खाने से पहले अपनी वीडियो बनाई और उसमें उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। परिजनों को दोनों बेसुध हालत में डीएम आवास के सामने झाड़ियों में पड़े मिले। दोनाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुरानी तहसील मोहल्ले के रहने वाले राजीव कुमार के साथ करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट की थी। राजीव कुमार ने कोतवाली में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने राजीव कुमार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच सीओ बागपत अनुज मिश्रा कर रहे है। राजीव कुमार व उसकी पत्नी ने बुधवार दोपहर को एक वीडियो बनाई और पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन को दोनाें डीएम आवास के सामने झाड़ियों में बेसुध हालत में पड़े मिलने। परिजनों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वीडियो में कहा उत्पीड़न झेल नहीं सके, कहीं न्याय भी नहीं मिला
राजीव कुमार व उनकी पत्नी ने जहर खाने से पहले एक साथ वीडियो बनाई है। इसमें राजीव कुमार ने पांच लोगों का नाम लेते हुए कहा कि उनके उत्पीड़न से वह परेशान हो चुका है। उसका कोचिंग सेंटर और साइबर कैफे भी बंद हो चुका है। उसे कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है। इंस्पेक्टर, सीओ सभी ने जांच कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी लोग उसका उत्पीड़न कर रहे है। अब वह उत्पीड़न नहीं झेल सकता है और वह व उसकी पत्नी आत्महत्या कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी जांच चल रही है। पुलिस की ओर से अभी तक राजीव को कोई फोन नहीं किया गया। न ही उसका नाम जांच में शामिल किया गया। जिन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है, उसकी भी जांच की जाएगी। - अनुज मिश्रा, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed