{"_id":"61f02f6f55a0e71d7d633079","slug":"co-harish-bhadauria-will-get-the-president-and-si-vijaydutt-will-get-the-dgp-medal-baghpat-news-mrt574702935","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ हरीश भदौरिया को राष्ट्रपति तो एसआई विजयदत्त को डीजीपी पदक मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ हरीश भदौरिया को राष्ट्रपति तो एसआई विजयदत्त को डीजीपी पदक मिलेगा
बागपत/बड़ौत। पुलिस विभाग में अच्छा कार्य करने पर सीओ बड़ौत हरीश सिंह भदौरिया को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा एसआई विजयदत्त को डीजीपी स्वर्ण पदक मिलेगा तो एसआई सुखबीर सिंह को सम्मान व सिपाही दीक्षित कुमार को डीजीपी रजत पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इटावा जिले के उड़ी गांव के रहने वाले सीओ हरीश भदौरिया वर्ष 1990 में दारोगा के पद पर भर्ती हुए थे। इसके तीन साल बाद ही मुजफ्फरनगर में तैनाती हो गई थी। इसी दौरान उन्होंने पुलिस मुठभेड़ में आठ बदमाश मारे गए थे। दो साल बाद उन्हें आउट आफ टर्न प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया था। वर्ष 2015 में उन्हें पदोन्नति मिली और वह सीओ बनाए गए थे। अगस्त 2021 से वे बागपत में तैनात है। अब उनके पास बड़ौत सर्किल की जिम्मेदारी हैं। अगस्त 2021 में उनको गृह मंत्रालय की ओर से पदक दिया गया था। अब उनको उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा बागपत में तैनात एसआई विजयदत्त शर्मा को सेवा अभिलेख के आधार पर डीजीपी स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। एसआई सुखबीर सिंह को भी सेवा अभिलेखों के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। सिपाही दीक्षित कुमार त्यागी को शौर्य के आधार पर डीजीपी रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।