फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CNG kit will have to be installed in tapes and buses in six months

छह महीने में टेपों और बसों में लगवानी होगी सीएनजी किट

Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
CNG kit will have to be installed in tapes and buses in six months
बागपत। शासन ने डीजल से संचालित टेपों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। टेपों व बस संचालकों को छह माह में वाहनों में सीएनजी किट लगवानी होगी। वाहनों में किट न लगवाने पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत जिले में 323 थ्री व्हीलर में से 313 वाहन डीजल से संचालित है। 1401 यात्री बस और 431 स्कूल बसें डीजल से चलने वाली रजिस्टर्ड है। उप संभागीय विभाग कार्यालय में चार माल वाहक थ्री व्हीलर और 323 यात्री थ्री व्हीलर रजिस्टर्ड है। इनमें से दो माल वाहक डीजल और दो सीएनजी से संचालित है, जबकि एक यात्री थ्री व्हीलर पेट्रोल, एक सीएनजी, आठ इलेक्ट्रिक और 313 डीजल से संचालित है। जिले में 1614 यात्री बसें और 439 स्कूल बसें रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 213 यात्री बस और आठ स्कूल बसें ही सीएनजी संचालित है। शासन ने डीजल से संचालित होने वाले थ्री व्हीलर के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है और पूर्व में रजिस्टर्ड थ्री व्हीलर व बसों में छह माह में सीएनजी किट लगवाने के निर्देश दिए है। निर्देशों का अनुपालन न होने पर डीजल से संचालित थ्री व्हीलर और बसों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

जिले में वाहनों की स्थिति
वाहन पेट्रोल डीजल पेट्रोल/सीएनजी सीएनजी कुल
एंबुलेंस 19 36 08 -- 63
बस -- 1401 -- 213 1614
स्कूल बस -- 431 -- 08 439
माल वाहन 07 7237 -- 694 7956
ओमनी बस -- 05 -- 01 06
थ्री व्हीलर 01 313 01 -- 323
(नोट- सभी आंकड़े उपसंभागीय विभाग से लिए गए है।)
शासन ने डीजल संचालित थ्री व्हीलर के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। थ्री व्हीलर और बसों को छह माह में सीएनजी किट लगवाने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों का अनुपालन न होने पर वाहनों को प्रतिबंधित कर कार्रवाई की जाएगी। - एआरटीओ सुभाष राजपूत।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में सीएनजी वाहनों को ही रहेगी अनुमति
एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ने डीजल से संचालित थ्री व्हीलर के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। एनजीटी ने छह माह में सीएनजी किट लगवाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed