फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CMO inspected the district hospital, talked to tCMO inspected the district hospital, talked to the patientse patients

Baghpat News: सीएमओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत

Mon, 26 Feb 2024 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected the district hospital, talked to tCMO inspected the district hospital, talked to the patientse patients
-कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका और मरीजों की एंट्री देखी
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाले इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका और मरीजों की एंट्री के रजिस्टरों की जांच की।

सीएमओ ने जिला अस्पताल की ओपीडी, लैब, जनरल वार्ड के अलावा महिला जिला अस्पताल में जनरल वार्ड, आप्रेशन कक्ष, एमएनसीयू का निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल में हुए प्रसव की जानकारी, नवजात बच्चों के टीकाकरण, मातृ वंदना योजना में महिलाओं का पंजीकरण कराने और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने वहां भर्ती खुब्बीपुर निवाड़ा की साहिबा से अस्पताल में मिलने वाले खाने और इलाज के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीएमएस डॉ़ एसके चौधरी, अस्पताल प्रबंधक चैतन्य जैन, डॉ़ श्रवण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed