{"_id":"61f5756a6d0b760f3f67d682","slug":"cm-told-from-the-data-the-plan-to-control-corona-baghpat-news-mrt5750517150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने आंकड़ों से बताया कोरोना पर नियंत्रण का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने आंकड़ों से बताया कोरोना पर नियंत्रण का प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल के पीकू वार्ड का किया निरीक्षण
कहा, कोरोना की तीसरी लहर पर एक सप्ताह में काबू कर लिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल में बने पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए ऑक्सीजन प्लांट और टीकाकरण के आंकड़े भी गिनाएं। निरीक्षण के बाद कहा कि कोरोना की तीसरी लहर पर एक सप्ताह में काबू कर लिया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना प्रबंधन में देश और प्रदेश का मॉडल सबसे बेहतर रहा। जहां पहली लहर पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण किया गया, वहीं दूसरी लहर में ऑक्सीजन व अन्य कमियों को दूर कर लिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने आंकड़ों से समझाया कि प्रदेश में 552 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए तो बागपत में छह प्लांट है। प्रदेश में 7200 निगरानी कमेटी बनी हुई है, जो घर-घर लोगों की जांच कर रही है। कहा कि कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज 99 प्रतिशत को लग चुकी है तो दूसरी डोज प्रदेश में 70 प्रतिशत को लगी है। बागपत में दूसरी डोज 80 प्रतिशत को लग चुकी है। यही कारण है कि तीसरी लहर में मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। कहा कि वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है और लक्ष्य को 100 प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।
बच्चे को दुलार किया, बच्ची को मेहनत से पढ़ने की सलाह
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद स्टाफ नर्स प्रवेश कुमारी के छह महीने के बच्चे नित्यम को गोद में लेकर दुलार किया। स्टाफ नर्स प्रवेश कुमारी मूलरूप से हमीरपुर के राठ गांव की रहने वाली है और वह दो साल से यहां तैनात है। उनके जेठ सर्वेंद्र की बेटी रौनक भी साथ थी तो सीएम ने उससे भी बात की। सीएम ने बच्ची से पूछा कि वह पढ़ाई करती है या नहीं। बच्ची ने कहा कि वह पढ़ती है तो सीएम ने उसको मेहनत से पढ़ाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, परविंद्र धामा प्रमुख, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अनीता खोखर, प्रमोद खोखर आदि मौजूद रहे।