फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM, Deputy CM and DM patted promising benches

सीएम, डिप्टी सीएम और डीएम ने थपथपाई पीठ

Sun, 28 Jun 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM, Deputy CM and DM patted promising benches
सीएम, डिप्टी सीएम और डीएम ने थपथपाई होनहारों की पीठ
विज्ञापन

बागपत। जिले के होनहारों की कामयाबी पर लखनऊ से लेकर जिले तक लोगों ने सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाले अनुराग मलिक और रिया जैन से मोबाइल पर बात कर शाबाशी दी। सीएम ने कहा कि अपने लक्ष्य पर निगाह बनाए रखें और देश सेवा करने का कार्य करें। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अजय कुमार सिंह ने दोनों को सम्मानित किया।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाने वाले चारों मेधावियों को शाबाशी दी। जब रिया जैन ने कहा कि वह शिक्षक बनना चाहती है तो डिप्टी सीएम ने बेहद खुशी जताई। यह भी कहा कि वह खुद शिक्षक रहे हैं और समाजसेवा का यह बड़ा माध्यम है।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अजय कुमार सिंह ने कैंप ऑफिस में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को बुलाकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि दोनों मेधावियों ने बागपत के छात्रोें के लिए एक नई राह खोल दी है। जिले के लिए यह गौरवान्वित करने वाले पल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी दी शाबाशी
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक केपी मलिक, योगेश धामा, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा ने मेधावियों को शाबाशी दी। चेयरमैन अमित राणा ने स्कूल पहुंचकर जिले के मेधावियों का हौसला भी बढ़ाया।

रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गए
जैसे ही यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिले के दोनों मेधावी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुए। दिनभर देशभर से दोनों को बधाइयां देने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed