फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM Acclaimed the talent of Bsud's Hamid

सीएम ने माना बसौद के हामिद का लोहा

Sat, 23 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 23 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
CM Acclaimed the talent of Bsud's Hamid
हवा से चलने वाला हामिद का बनाया इंजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्रांति गांव बसौद के वेल्डर हामिद हुसैन अंसारी का लोहा सीएम अखिलेश यादव ने भी मान लिया है। हवा से इंजन चलाकर दिखाने वाले हामिद को सीएम अपने हाथों से शनिवार को लखनऊ में सम्मानित करेंगे। आविष्कारक लखनऊ पहुंच चुका है, परिवार में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


अमीनगर सराय क्षेत्र के हामिद हुसैन सैफी वेल्डिंग कर घर चलाते हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने हवा से चलने वाला इंजन बनाकर बागपत से लेकर लखनऊ तक के लोगों को आश्चर्य में डाल दिया था। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में उनकी मुलाकात कराई।
विज्ञापन


सैफी ने सीएम को अपने आविष्कार की बाबत जानकारी दी। मुख्यमंत्री बेहद प्रभावित हुए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की टीम गांव भेजी। इस टीम ने हामिद के इंजन के विषय में कईं दिन तक रिसर्च किया और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ में प्रदेश के 29 नूतन आविष्कार करने वाले लोगो को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें बसौद गांव का वेल्डर हामिद भी शामिल है। वह लखनऊ पहुंच चुका है। हामिद उन पांच लोगों में शामिल हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री अपने हाथों से पुरस्कृत करेंगे। 

क्या बोला हामिद
हामिद सैफी का कहना है कि अगर उसके इंजन को और अधिक बढ़ावा मिले तो बगैर खर्च किए बहुत सारे कार्य हो सकते हैं। इंजन को वह हवा से चला सकता है और इसे पहले चलाकर भी दिखाया है। केवल इस पर भरोसा कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

सीएम ने उनका उत्साहवर्धन किया है। अगर उन्हें सरकार का सहयोग मिला तो एक दिन यह इंजन प्रदेश ही नहीं देश के लिए लाभकारी होगा। अभी उसे इस आविष्कार पर और अधिक कार्य करना है।


जिले के लिए यह गौरवान्वित करने वाली बात है। अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। युवा सीखें और आगे बढ़ें। सीएम अखिलेश यादव का सराहनीय कदम है। उन्होंने जमीन से जुड़े वेल्डर को आगे बढ़ाया है।
- डॉ एसपी यादव, सपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed