{"_id":"5e3ef4618ebc3ee5c47dfdc9","slug":"cleanliness-and-importance-of-water-kahkra-news-mrt4679621178","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई और जल की बताई महत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई और जल की बताई महत्ता
विज्ञापन
साफ-सफाई और जल की बताई महत्ता
खेकड़ा। महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के रासेयो की प्रथम, द्वितीय इकाई के शिविरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। द्वितीय सत्र में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर गोष्ठी आयोजित की गई।
बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिंर एवं जैन मंदिर में महामना मालवीय डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के शिविर चल रहे है। शनिवार को प्रथम इकाई की छात्राओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया। द्वितीय सत्र में डॉ. संजय सिरोही और रविंद्र कुमार ने स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत रोजगार के अवसरों को लेकर छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। द्वितीय इकाई के शिविर में जल संरक्षण को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति कुमारी ने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।